अमर शहीद वीर बुधु भगत के वीर पुत्र हलधर-गिरधर के शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा से किया नमन

By : News11 Bharat
अमर शहीद वीर बुधु भगत के वीर पुत्र हलधर-गिरधर के शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा से किया नमन

न्यूज11  भारत

कुड़ू/डेस्क: स्वतंत्रता संग्राम के प्रणेता एवं लरका आंदोलन के अमर नायक वीर बुधु भगत की गौरवशाली विरासत को नमन करते हुए उनके वीर पुत्र हलधर भगत–गिरधर तथा बहन रुनिया–झुनिया के शहादत दिवस पर सोमवार, 2 फरवरी को कुडू प्रखंड के टिको पोखरा टोली स्थित समाधि स्थल पर भव्य शहीद श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन वीर बुधु भगत स्मारक समिति के तत्वावधान में किया गया, जहाँ देशभक्ति, बलिदान और स्वाभिमान की भावना हर क्षण जीवंत दिखाई दी.

श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य रूप से आयकर आयुक्त निशा भगत, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, विधायक पुत्र रोहित प्रियदर्शी उरांव, डीएलटीएस नवीन गुप्ता, समाजसेवी कौशल मित्तल, विधायक प्रतिनिधि निशित जयशवाल, केंद्रीय अध्यक्ष सोमे उरांव, जिला अध्यक्ष सोमदेव उरांव सहित कई विशिष्ट अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा समाधि स्थल पर विधिवत झंडोतोलन से हुई. इसके पश्चात पुजारी - पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए. इस अवसर पर राजी पड़हा प्रार्थना सभा के तत्वावधान में कुडू स्थित पड़हा भवन से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो बस स्टैंड स्थित वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए टिको पोखरा टोली स्थित शहीद स्थली पहुँची. वहाँ पूजा-अर्चना कर शहीदों को जल अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.

समारोह में स्मारक समिति के अध्यक्ष अर्जुन उरांव, सचिव रूपनारायण उरांव, कोषाध्यक्ष शिबू उरांव, संरक्षक सुनील उरांव, जतरु उरांव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे. किस्को, चान्हो, सेन्हा, भंडरा, चंदवा सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान “वीर बुधु भगत अमर रहें” के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा.

यह भी पढ़ें: चार श्रम कोड के खिलाफ 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति, सीटू की बैठक सम्पन्न

संबंधित सामग्री

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था