BJP कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की हुई बैठक

यह पद नहीं जिम्मेवारी है, चौथी बार मोदी सरकार के साथ झारखंड में डबल इंजन सरकार केलिए ले संकल्प: आदित्य साहू

By : Ark Sahuliyar
BJP कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की हुई बैठक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में गठित नई टीम के प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे बैठक प्रारंभ होने के साथ सर्वप्रथम सभी नए पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष द्वारा अभिनंदन व स्वागत किया गया.साथ ही सभी को नए दायित्व की शुभकामना भी दी गई.

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू  ने कहा कि  याद पद नहीं बल्कि पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने की बड़ी जिम्मेवारी है जिसे प्रदेश पदाधिकारी एक टीम भावना के साथ पूरा करना है. कहा कि एक तरफ देश में पिछले 12 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव गरीब किसान दलित आदिवासी पिछड़ा सभी वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा.देश का स्वाभिमान सम्मान बढ़ रहा वही दूसरी ओर आज राज्य में आम आदमी  राज्य सरकार से ऊब चुका है.

आदित्य साहू  ने कहा कि भाजपा ने अलग राज्य गठन  कराया है .हम इसे लूटते बर्बाद होते नहीं देख सकते. कहा कि नई जिम्मेवारियों के साथ हम राजनीतिक मैदान में उतरेंगे तो हमें चैन से नहीं बैठना है और  इस अत्याचारी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प  पूरा करना है. 2029 में झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाना ही पार्टी का लक्ष्य है.आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी. राज्य की जनता हमारे साथ है.आप पदाधिकारियों पर बड़ी जिम्मेवारी है.उन्होंने सभी पदाधिकारी से राज्य सरकार के काले कारनामों को अपने अपने स्तर से जनता के समक्ष लाने की बात भी कही.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस  सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है.सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है. हेमंत सरकार में जनहित का कोई काम नहीं हो रहा है.कह सकते हैं कि हेमंत सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है.भाजपा की नव गठित टीम में ऊर्जावान नेताओं की फौज है.उन्होंने नए पदाधिकारियों से राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया.

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के साथ पदाधिकारियों को लगातार सांगठनिक दौरा करने का भी निर्देश दिया.

बैठक के बाद मीडिया को ब्रीफिंग करते हुए प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने बैठक में लिए गए निर्णयों को विस्तार पूर्वक सामने रखा.अमर बाउरी ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के दौरान राजनीतिक हालात और सांगठनिक मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई.कुछ भावी आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई है.साथ ही वर्तमान में चल रहे पार्टी के स्थापना दिवस और राज्यव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलता पूर्वक अमलीजामा पहनाने पर गहन मंथन हुआ.पार्टी के वरीय नेताओं ने इसको लेकर कई निर्देश भी दिया है.14 अप्रैल को भीम राव आंबेडकर के जन्म जयंती को सांगठनिक स्तर पर मनाने के संबंध में भी सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया.17 अप्रैल को बिजली के मुद्दे पर राज्यव्यापी प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई.इस दिन सभी जिलों में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के समक्ष बिजली कटौती, बिजली दर में वृद्धि एवं बिजली बिल की विसंगतियों से आम लोगों की हो रही परेशानी के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.बिजली के बाद अगला मुद्दा पानी का होगा, जिसपर पार्टी बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है.

बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा एवं अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सुनिता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव एवं शालिनी बैसखियार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री सूरज गुप्ता (चौरसिया)  मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- राज्य में आगामी पंचायत चुनाव निर्धारित समय और OBC आरक्षण के आधार पर ही होंगे: दीपिका पांडे सिंह 

 

संबंधित सामग्री

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।