भरनो प्रखंड सभागार में ब्लॉक टास्क फोर्स कमिटी की बैठक प्रमुख पारस नाथ उरांव की अध्यक्षता में हुई संपन्न

By : News11 Bharat
भरनो प्रखंड सभागार में ब्लॉक टास्क फोर्स कमिटी की बैठक प्रमुख पारस नाथ उरांव की अध्यक्षता में हुई संपन्न

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क:  प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को ब्लॉक टास्क फोर्स कमिटी को बैठक प्रमुख पारसनाथ उरांव की अध्यक्षता में किया गया.जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में आगामी 9 जनवरी को स्वास्थ्य मेला और 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले एमडीए कार्यक्रम को सतप्रतिशत सफल बनाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया.स्वास्थ्य मेला के संबंध में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जाहिद अख्तर ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में एक ही छत के नीचे सभी तरह के बीमारियों का  मुफ्त इलाज कर मुफ्त दवा दी जाएगी.और टीबी से संबंधित मरीजों का एक्सरे भी किया जाएगा.बैठक में उपस्थित सभी विभाग के पदाधिकारियों ने कहा और विश्वास दिलाया कि प्रखंड के सभी गांवों में इस मेले का प्रचार प्रसार कर उन्हें प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को स्वास्थ्य  मेले में भेज कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिलाया जाएगा.

साथ ही फाइलेरिया विभाग से आए लोगों ने फाइलेरिया की विस्तृत जानकारी देते हुए उसकी रोक थाम और इलाज और दवा खिलाने के बारे जानकारी दी.और कहा 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले एमडीए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोग करें.मौके पर डॉक्टर जाहिद अख्तर,बीपीएम रवींद्र कुमार,प्रभात कुमार बेदिया,परवीन कुमार,संतोष कुमार,भारत चंद्र दास, सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा, बीएचओ मनोज झा समेत ब्लॉक टास्क कमिटी के सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गुमला: डुमरी थाना क्षेत्र में टेंपो पलटने से युवती की मौत, दो लोग घायल

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य