न्यूज11 भारत
सोनाहातू/डेस्क: चौदहवीं चैंपियंस ट्रॉफी आयोजन समिति की एक आवश्यक बैठक थाना मैदान सोनाहातू में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता आयोजन समिति के संरक्षक श्री श्याम कुमार महतो ने किया. बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 वीं चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन थाना मैदान सोनाहातू में 16 फरवरी दिन सोमवार को किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग लेंगे. फरवरी महीना के तीसरा रविवार को यह प्रतियोगिता होती है लेकिन इस वर्ष तीसरा रविवार में महाशिवरात्रि और सतीघाट मेला होने के कारण 16 फरवरी दिन सोमवार को फुटबॉल खेल प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा.
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख एक्कावन हजार + ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार एक लाख एक हजार + ट्रॉफी एवं तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार 31000/31000 हजार+ ट्रॉफी रखा गया है. प्रवेश शुल्क 25000 रुपए रखा गया है. इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पुर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सांसद गिरीडीह श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी, आजसू पार्टी के केन्द्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ0 देवशरण भगत,पुर्व मंत्री श्री राम चन्द्र सहिस,माण्डू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो, रांची जिला परिषद की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला भगत,केंद्रीय महासचिव संजय मेहता शामिल होंगे.
बैठक में मुख्य रूप से संजय कुमार महतो, सुषेण प्रामाणिक, दिलीप कुमार महतो,खंजन महतो, वीरेंद्र मुंडा, मुकेश महतो, कृष्णा महतो, अभिमन्यु महतो, रविंद्र महतो, आसाराम महतो, भागीरथ महतो, परमेश्वर महली, कामेश्वर महतो, धनेश्वर महतो, वीरेंद्र लोहरा, कालीचरण महतो, मन्टू भगत,जितेन कुम्हार,उमेश कोइरी, पुस्तम पातर, मदन महतो, इन्द्र सिंह मुंडा आदि शामिल हुए. इच्छुक प्रतिभागी टीम 9304134145 ,7250336552 एवं 6206036617 से संपर्क कर अपना स्थान सुरक्षित कर सकते है.
यह भी पढ़ें: झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई का छोटागोविंदपुर में पारिवारिक मिलन समारोह सम्पन्न