राजगंज में अज्ञात फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

By : News11 Bharat
राजगंज में अज्ञात फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क:  राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर तिलैया मुख्य पथ पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. लुसाडी ग्राउंड के समीप अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने हीरो एसपी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल बाइक सवार की पहचान बालेश्वर केवट, जमाद थाना, गिरिडीह निवासी के रूप में की गई है. दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का नंबर JH11AV5838 बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल गिरिडीह की ओर से डोमनपुर की तरफ जा रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी.

हादसे के बाद फोर व्हीलर वाहन चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस के माध्यम से धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बालूमाथ पुलिस ने अपराध और सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए वाहनों की जांच की

संबंधित सामग्री

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया