न्यूज11 भारत
कोडरमा/डेस्क: कोडरमा में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने देह व्यापार को लेकर एक होटल में छापेमारी कर ।5 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने तीन पीड़िताओं को मुक्त कराया है. मौके से आपत्तिजनक सामान, दो कार, एक स्कूटी पुलिस ने जब्त की है. चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां मोड़ स्थित बाबा लाइन होटल में छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है.
यह भी पढ़ें: गांडेय में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, 20 ने ली दीक्षा, पांच बच्चों का हुआ विद्यारंभ