उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

By : News11 Bharat
उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

संतोष कुमार/न्यूज़11भारत
सरायकेला/डेस्क:- 
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त द्वारा विभाग अंतर्गत संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), खाद्यान्न आपूर्ति, दाल-भात योजना, डाकिया योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, चावल दिवस, सोना सोबरन धोती–साड़ी योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ई-केवाईसी, डीलर टैगिंग–रीटैगिंग, NFSA अंतर्गत खाद्यान्न वितरण सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई.

उपायुक्त ने कहा कि विभागीय योजनाओं का मूल उद्देश्य पात्र लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराना तथा संपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है. उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के संचालन में लाभुकों की सुविधा, गुणवत्तापूर्ण सेवा और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का समय पर वितरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने पीडीएस डीलरों द्वारा वितरण में प्राप्त शिकायतों की त्वरित जाँच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने, शत-प्रतिशत कार्डधारियों का केवाईसी पूर्ण कराने तथा जिन क्षेत्रों में तकनीकी या नेटवर्क संबंधी बाधाएँ हैं, वहाँ विशेष शिविर आयोजित कर शेष कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए. उन्होंने यह भी कहा कि जिन लाभुकों द्वारा ई-केवाईसी में सहयोग नहीं किया जा रहा है या अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, उनकी स्थलीय जाँच कर नियमानुसार नाम विलोपित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए.

इसी क्रम में उपायुक्त ने सभी निलंबित डीलरों के जाँच प्रतिवेदन शीघ्र जिला मुख्यालय में उपलब्ध कराने तथा प्रखंड/अनुमंडल कार्यालय से प्राप्त जाँच रिपोर्ट एवं अनुशंसाओं के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया. उन्होंने नमक सहित सभी खाद्यान्न एवं अन्य वस्तुओं के वितरण में लक्ष्य प्राप्ति, गोदामों में खाद्यान्न बोरियों का मानक अनुरूप सुरक्षित भंडारण, तथा दिसंबर माह के वितरण कार्य की प्रगति पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा प्रतिदिन निगरानी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री पुष्कर सिंह मुंडा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- शादी में दूल्हे ने लिया 8वां वचन, ठहाकों से गूंज उठा पूरा परिसर, वायरल वीडियो में लोग करने लगे कमेंट

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद