रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. 11 जुलाई की सुबह हुई इस घटना में महज 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया.
पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार वह सुबह काम पर गई थी. दोपहर में घर लौटने पर बेटी ने बताया कि वह मकान मालिक के घर उनके बच्चे के साथ खेल रही थी. बच्चा सो जाने के बाद वह टीवी देख रही थी. इसी दौरान आरोपी आकाश लोहार (22) वहां पहुंचा और बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर दुष्कर्म का प्रयास किया. बच्ची के विरोध और मां को बताने की बात कहने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया. बड़ाजामदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश लोहार, पिता मांगू लोहार, निवासी टंकिसाई को गिरफ्तार कर लिया. मूल रूप से चक्रधरपुर का रहने वाला आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा में बच्चों संग पौधरोपण कर डीएफओ ने दिए पर्यावरण संरक्षण के संदेश