न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है, जहां कोकर के डिस्टलरी पुल के पास एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं, सदर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज गति में थी. अनियंत्रित कार ने पहले बाइक, साइकिल और ई-रिक्शा को टक्कर मारी, इसके बाद पैदल चल रहे लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
ये भी पढ़ें- IAS अधिकारी के श्रीनिवासन ने प्रोजेक्ट भवन में ग्रहण किया ऊर्जा सचिव का पदभार
रांची के कोकर में तेज रफ्तार कार हुई अनियंत्रित, सब्जी मार्केट के पास सड़क दुर्घटना, आधा दर्जन से लोग घायल-एक की मौत
संबंधित सामग्री
सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण
हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.
B.Pharm और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह
बी.फार्मा और नर्सिंग छात्रों ने बुधवार को JDU प्रदेश कार्यालय का घेराव किया।
SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
खलारी: रेलवे ट्रैक पर पड़ा था नशे में चूर युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; पुलिस ने बचाई जान
दो युवक डकरा पुलिया के नीचे पड़े थे, जबकि एक युवक रेलवे ट्रैक पर जा गिरा था.
पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।