उद्भेदन

सरायकेला में चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार. नकदी, सिगरेट व चोरी के औजार बरामद

पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सरायकेला में चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार. नकदी, सिगरेट व चोरी के औजार बरामद

मधु सुदन/न्यूज11 भारत 

सरायकेला/डेस्क: सरायकेला थाना क्षेत्र में चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की. पुलिस के अनुसार, थाना कांड संख्या 75/26, दिनांक 30 अगस्त 2026 के अनुसंधान के क्रम में लहरी टोला स्थित आरोपी के पैतृक आवास और राजाबाड़ी के पीछे स्थित किराये के मकान में छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने साजिद खान उर्फ मुन्ना खान (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया. उसके पास से विभिन्न ब्रांड की कुल 157 पैकेट सिगरेट, तेल की बोतलें, 500 रुपये के 32 नोट यानी 16 हजार रुपये, 50 रुपये के 52 नोट यानी 2,600 रुपये, कुल 736 रुपये के सिक्के, चांदी जैसे दिखने वाले आठ सिक्के तथा चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए गए.

बरामद सामान में पेचकस, हथौड़ी और नोज प्लास भी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि घटना के करीब 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपी लहरी टोला, सरायकेला का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार उसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. छापेमारी अभियान में सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार समेत थाना के पुलिस पदाधिकारी और टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: बमने स्कूल चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 20 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य