बहरागोड़ा में दुर्गा-पूजा के दौरान सुगम यातायात के लिए थाना प्रभारी की अनूठी पहल, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

By : Admin
बहरागोड़ा में दुर्गा-पूजा के दौरान सुगम यातायात के लिए थाना प्रभारी की अनूठी पहल, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा /डेस्क: :आगामी दुर्गा-पूजा के अवसर पर बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में यातायात-व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने एक सराहनीय कदम उठाया गया है. जिसमें उन्होंन अपनी पहल के तहत ड्रमों का उपयोग कर उन्हें यातायात सूचक (Traffic Indicator) के रूप में चिन्हित स्थानों पर लगवाना का कार्य शुरू कर दिया गया है.

क्या है थाना प्रभारी का यह पहल

यातायात को नियंत्रित करने और अंधेरे में दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से, इन ड्रामों में रेडियम लगाया जा रहा है. ये चमकीले ड्रम न केवल सड़कों पर आवागमन को सुचारू रखने में मदद करेंगे बल्कि रात के समय दुर्घटनाओं से बचाव के लिए भी एक प्रभावी उपाय साबित होंगे.

थाना प्रभारी  शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि पूजा के दौरान भीड़ और वाहनों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

स्थानीय लोगों ने की सराहना

थाना प्रभारी के इस जन-हितैषी और नेक कार्य की स्थानीय लोगों ने भरपूर सराहना की है. उनका मानना है कि इस तरह की पहल से न केवल यातायात का प्रबंधन बेहतर होगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी, जिससे पूजा का माहौल और भी सुरक्षित और आनंददायक बनेगा.साथ ही यह कदम दर्शाता है कि बहरागोड़ा पुलिस प्रशासन त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा दोनों को लेकर पूरी तरह से गंभीर और सजग है.

यह भी पढ़ें: अवैध अफीम की खेती रोकने को लेकर बुंडू प्रखंड सभागार में बैठक, ग्राम प्रधानों को दी गई कड़ी चेतावनी

संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया