बरवाडीह में अंचलाधिकारी का वीडियो वायरल, ग्रामीणों को धमकाने का आरोप

By : News11 Bharat
बरवाडीह में अंचलाधिकारी का वीडियो वायरल, ग्रामीणों को धमकाने का आरोप

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बरवाडीह के अंचलाधिकारी लवकेश सिंह नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में अंचलाधिकारी ग्रामीणों से ऊंची आवाज में बात करते हुए उन्हें धमकाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वे कड़े शब्दों का प्रयोग करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं— “तुम कौन होता रे साला, तमाशा बनाया है”—जिससे प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर यह सामने आया कि यह घटना सोमवार शाम अंचल कार्यालय की बताई जा रही है. 

जानकारी के अनुसार दर्जनों से अधिक ग्रामीण जमीन से जुड़े किसी मामले को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे थे. ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर आवेदन देना चाहते थे, लेकिन उसी दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई.बताया जा रहा है कि मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल अंसारी भी मौजूद थे. अफजल अंसारी ने अंचलाधिकारी से विनम्रतापूर्वक आग्रह किया कि ग्रामीण काफी दूर-दराज के इलाकों से आए हैं, इसलिए उनका आवेदन स्वीकार कर लिया जाए.

 इसी बात को लेकर अंचलाधिकारी कथित रूप से आवेश में आ गए और ग्रामीणों के साथ तीखी भाषा में बात करने लगे, जिसका वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल गर्म हो गया है. ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में प्रशासन के इस रवैये को लेकर नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि सरकारी अधिकारी को आम जनता से संयमित और सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए, न कि धमकी भरी भाषा का प्रयोग.फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं, वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे प्रखंड क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

संबंधित सामग्री

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.