न्यूज11भारत/आदित्य पांडेय
सरिया डेस्क : सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्वोदय आश्रम रोड में बड़की सरिया निवासी लालदेव पंडित एवं रंजन प्रसाद वर्मा पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित लालदेव पंडित ने सरिया थाना को लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. दिए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि बीते 11 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे जब लालदेव पंडित अपने घर से बाजार की ओर जा रहे थे, तभी बलीडीह गांव निवासी रौशन मण्डल एवं मुरली मण्डल ने रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी. जिससे विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट पहुंचाई और जेब में रखे लगभग 5000 रुपये भी छीन लिए. पीड़ित ने बताया कि बीच-बचाव करने पर भी हमलावर नहीं माने और जान से मारने की धमकी देते रहे ! लालदेव पंडित ने अपने आवेदन में आशंका जताई है कि आरोपित पक्ष द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है, जिससे वह और उनका परिवार दहशत में हैं. उन्होंने थाना प्रभारी से गुहार लगाई है कि मामले की तत्काल जांच कर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
यह भी पढ़ें: गुमला के बाघ बोथा गांव के पास अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक को भेजा गया जेल