अपराध

मेदिनीनगर शहर के नई मोहल्ला में दिनदहाड़े महिला रेलकर्मी के घर चोरी, लाखों के जेवर व नकदी पार

मकान मालिक के इलेक्ट्रिशियन समेत कुछ अन्य संदिग्ध लोगों पर चोरी का संदेह

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मेदिनीनगर शहर के नई मोहल्ला में दिनदहाड़े महिला रेलकर्मी के घर चोरी, लाखों के जेवर व नकदी पार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर शहर के नई मोहल्ला में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. शनिवार को एक महिला रेलकर्मी के किराये के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये मूल्य के जेवर, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए. पीड़िता ने इस मामले में शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

पीड़िता की पहचान सरिता कुमारी के रूप में हुई है, जो डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर पिछले दो साल से कार्यरत हैं और मूल रूप से पटना की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में मकान मालिक के इलेक्ट्रिशियन समेत कुछ अन्य संदिग्ध लोगों पर चोरी का संदेह जताया है.

पुलिस को दिए आवेदन में सरिता कुमारी ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ नई मोहल्ला में अनिल अग्रवाल के मकान में किराये पर रहती हैं. शनिवार सुबह करीब 8 बजे बच्चों को स्कूल भेजने के बाद वह घर में ताला लगाकर अपनी ड्यूटी पर चली गई थीं.

दोपहर करीब 2 बजे जब वह ड्यूटी से वापस लौटीं, तो घर का मुख्य ताला टूटा हुआ मिला. घर के अंदर जाने पर देखा कि दोनों अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने अलमारी से लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, 40 हजार रुपये नकद, कैनरा बैंक और पीएनबी (PNB) के एटीएम कार्ड, रेलवे आईडी सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए.

चोरी हुए आभूषणों में सोने की नथ, कान की बालियां, जीतिया, टीका, अंगूठी, मंगलसूत्र और बच्चों के चांदी के आभूषण शामिल हैं. पीड़िता ने संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की मांग की है. शाम को शहर थाना  ममला हुआ दर्ज पुलिस जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा पहुंचे पूर्व वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव, कहा- SIR अभियान में कांग्रेस के BLA-2 और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई