संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडु प्रखंड सभागार में आज पंचायती राज विभाग की और से पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन M/S JITM Skills PVT LTD द्वारा किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन कुकडु प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष कित्ती बॉस महतो, सीडीपीओ , सहित पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. वही मास्टर ट्रेनर सरस्वती टुडू द्वारा कार्यशाला में उपस्थित लोगों के बीच पंचायत की वर्तमान स्थिति एवम उसे कैसे आगे बढ़ाया जा सके इस पर चर्चा किया गया. वही उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 के अनुसार पंचायत उन्नति सूचकांक अनुसार कुकडु प्रखंड को सी- ग्रेड मिला है इसलिए इसे आकांक्षी प्रखंड के श्रेणी में रखा गया है.
वही उन्होंने आगे बताया कि सरायकेला जिला को 24वां स्थान मिला है जो सबसे निचे है.मास्टर ट्रेनर सरस्वती टुडू ने लोगो को प्रात्साहित करते हुए बताई की अपने ग्राम व पंचायत एवम प्रखंड के विकास में बढ़ चढ़ कर आगे आये. अपने प्रखंड को A प्लस तक कैसे पहुचे इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. मौके पर प्रखंड के संबंधित पदाधिकारी , आईसीडीएस के पदाधिकारि एवम आंगनवाड़ी सेविका , प्रखंड के पंचायत नामित प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: माता सप्तमातर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण व भंडारा का आयोजन, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब