गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: हरागोड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर मटियाल स्थित एचपी पंप के समीप मंगलवार देर शाम काम समाप्त कर बाइक (JH05D4404) से अपने घर लौट रहे खण्डामौदा गांव निवासी 34 वर्षीय जयंत पाईकिरा को पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में वे बुरी तरह घायल हो गए. वही मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना विलम किये राष्ट्रीय राजमार्ग की 1033 एम्बुलेंस सेवा की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. रात होने के कारण पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कल पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. साथ ही इस दुःखद घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
यह भी पढ़ें: गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं