IAS विनय चौबे पर एसीबी ने दर्ज की नई FIR, रिश्तेदार और विनय सिंह भी आरोपित

By : Admin
IAS विनय चौबे पर एसीबी ने दर्ज की नई FIR, रिश्तेदार और विनय सिंह भी आरोपित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की हैं. नई FIR में उनके कई रिश्तेदारों और करीबी दोस्त विनय सिंह समेत सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया हैं. उन पर भ्रष्टाचार कर अकूत संपत्ति अर्जित करने और फर्जी लेन-देन के जरिये धन की हेराफेरी करने का आरोप हैं.

प्राथमिकी में विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, उनके विश्वसनीय मित्र व अवैध संपत्ति में निवेश करने वाले विनय सिंह, विनय सिंह की पत्नी संचिता सिंह, विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियांका त्रिवेदी और ससुर एस.एन. त्रिवेदी को आरोपी बनाया गया हैं. जांच में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी, संदिग्ध लेन-देन और परिवार व करीबी सहयोगियों के खातों के जरिये अवैध संपत्ति छिपाने का खुलासा हुआ हैं. वर्तमान में विनय चौबे और विनय सिंह शराब घोटाले व जमीन घोटाले से जुड़े मामलों में जेल में बंद हैं.

एसीबी जांच में पता चला है कि विनय चौबे ने अपनी नौकरी के दौरान 2.20 करोड़ रुपये की वैध आय अर्जित की, लेकिन उनके तथा उनके रिश्तेदारों के खातों में कुल 3.47 करोड़ रुपये मिले. इस तरह लगभग 1.27 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति सामने आई, जो उनकी ज्ञात आय से 53% अधिक हैं. सूत्रों के अनुसार, उन्होंने पत्नी, साले, ससुर, दोस्त और दोस्त की पत्नी के खातों को एक सिस्टमैटिक नेटवर्क की तरह इस्तेमाल किया. इन खातों के माध्यम से नकद भुगतान, आरटीजीएस ट्रांजैक्शन, लोन पेमेंट, संपत्ति निबंधन और निजी कंपनियों को राशि ट्रांसफर की गई. विनय सिंह और उनकी पत्नी के खातों में कई संदेहास्पद लेन-देन भी मिले हैं.

जांच में यह भी सामने आया कि शिपिज त्रिवेदी, प्रियांका त्रिवेदी और एस.एन. त्रिवेदी के खातों का भी उपयोग अवैध कमाई को छिपाने के लिए किया गया. एसीबी को पता चला है कि विनय चौबे जहां भी तैनात रहे, वहां अनियमितताएं हुई हजारीबाग में भूमि घोटाला, रांची में आबकारी विभाग के दौरान शराब घोटाला. नई FIR के बाद एसीबी टीम सभी आरोपितों के बैंक खातों, डिजिटल डेटा, मोबाइल रिकॉर्ड और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की विस्तृत छानबीन में जुट गई हैं.

यह भी पढ़े: रांची: नगर निकाय चुनाव से जुड़ी याचिका पर सुनवाई, राज्य निर्वाचन आयोग ने 8 हफ्ते का समय मांगा
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य