सरकारी बिजली तार चोरी

सरकारी बिजली तार चोरी कर ले जा रहे पिकअप के साथ आरोपी गिरफ्तार

सरकारी बिजली तार चोरी कर ले जा रहे एक पिकअप वाहन को खूँटी पुलिस ने तोरपा थाना क्षेत्र में पकड़ लिया.

By : Ark Sahuliyar
सरकारी बिजली तार चोरी कर ले जा रहे पिकअप के साथ आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
खूंटी/डेस्क:
सरकारी बिजली तार चोरी कर ले जा रहे एक पिकअप वाहन को खूँटी पुलिस ने तोरपा थाना क्षेत्र में पकड़ लिया. पुलिस ने वाहन से 19 बंडल एल्युमिनियम के सरकारी बिजली तार बरामद किए हैं. मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने मामले की जानकारी दी. एसपी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:10 बजे पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन संख्या JH01CZ 2836 में सरकारी बिजली का तार चोरी कर गुमला से तोरपा की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. 

दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छाता नदी पुल पार कर रोड तोरपा पहुंचकर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान सफेद रंग के पिकअप वाहन को आते देख पुलिस ने उसे रोक लिया. चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम विकास चन्द्र रवि (35) बताया. वह गुमला जिले के गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबुआ पंचायत के गिन्डरा कुम्हार टोली का रहने वाला है. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 19 बंडल एल्युमिनियम के सरकारी बिजली तार बरामद हुए. पुलिस ने तार को जब्त करते हुए आरोपी विकास चन्द्र रवि को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ घाघरा, गुमला और बड़ो थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार, सअनि हरी पिंगुवा तथा तोरपा थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे.

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.