न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप के मौत के मामले में तुपुदाना पुलिस ने FIR दर्ज की है. 34 वर्षीय सुमित्रा कच्छप प्रसव के लिए राजेन्द्र नर्सिंग होम में भर्ती हुईं थीं जहां उनकी लापरवाही के चलते मौत हो गई थी. दारोगा सुमित्रा कच्छप के पति, कार्तिक मुंडा ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी की मौत नर्सिंग होम की लापरवाही की वजह से हुई. इसके बाद, पुलिस ने नर्सिंग होम, डॉक्टर संध्या कुमारी और मेडिकल स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया है. तुपुदाना पुलिस ने महिला दारोगा की मृत्यु के मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रसव के दौरान लापरवाही
प्रसव के दौरान लापरवाही के वजह से हुई महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप की मौत मामले में कार्रवाई, FIR दर्ज
महिला दारोगा, सुमित्रा कच्छप के मौत के मामले में तुपुदाना पुलिस ने FIR दर्ज की है.
By :
Ark Sahuliyar
•