अनियमितता

PDS में स्टॉक की गड़बड़ी पर कार्रवाई, 15 हजार किलो चावल का हिसाब नहीं मिलने पर डीलर गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई प्राथमिकी के अनुसंधान और तथ्यों के सत्यापन के बाद की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
PDS में स्टॉक की गड़बड़ी पर कार्रवाई, 15 हजार किलो चावल का हिसाब नहीं मिलने पर डीलर गिरफ्तार

मधु सुदन/न्यूज11 भारत 

सरायकेला/डेस्क: सरायकेला-खरसावां: सार्वजनिक वितरण प्रणाली में खाद्यान्न स्टॉक की अनियमितता के मामले में खरसावां पुलिस ने पीडीएस डीलर विनोद नायक को गिरफ्तार किया है. 45 वर्षीय विनोद नायक ग्राम तेलीसाई के जन वितरण प्रणाली दुकानदार हैं. पुलिस ने यह कार्रवाई प्राथमिकी के अनुसंधान और तथ्यों के सत्यापन के बाद की है.

जानकारी के अनुसार, खरसावां प्रखंड की निलंबित पीडीएस दुकानों के खाद्यान्न स्टॉक और अभिलेखों के विशेष सत्यापन के दौरान विनोद नायक की दुकान में गंभीर विसंगति सामने आई. अभिलेखों के मुताबिक दुकान में 15,142 किलोग्राम चावल और 3,892 किलोग्राम गेहूं का स्टॉक होना चाहिए था. लेकिन भौतिक सत्यापन के दौरान चावल का स्टॉक शून्य पाया गया.

इस मामले में 29 मई 2026 को खरसावां थाना कांड संख्या 25/26 दर्ज किया गया था. प्राथमिकी BNS की धारा 316(5) और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 के तहत दर्ज की गई थी. अनुसंधान के दौरान तथ्यों की पुष्टि के बाद पुलिस ने विनोद नायक को गिरफ्तार कर लिया.

जिला प्रशासन ने कहा है कि पीडीएस में खाद्यान्न के स्टॉक, अभिलेख और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है. अनियमितता या खाद्यान्न के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: जोड़ा तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क मरम्मत व डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए उपायुक्त ऋतुराज ने मांडू क्षेत्र का किया विस्तृत निरीक्षण

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.