JPSC आंदोलन

JPSC आंदोलन को मिला अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का समर्थन, कहा- &quotआखिर देश में कब रुकेगा ये सब&quot

आंदोलन की आवाज सरकार तक पहुंची हो या न, लेकिन बॉलीवुड तक इस प्रदर्शन की आवाज जरूर पहुंच गयी है.

By : Dipali Kumari
JPSC आंदोलन को मिला अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का समर्थन, कहा- &quotआखिर देश में कब रुकेगा ये सब&quot

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची में इस वक्त बड़ी संख्या में छात्र JPSC-JSSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर बीते करीब दो सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं. इस आंदोलन की आवाज सरकार तक पहुंची हो या न, लेकिन बॉलीवुड तक इस प्रदर्शन की आवाज जरूर पहुंच गयी है. बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने झारखंड में चल रहे आंदोलन का समर्थन किया है.

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सवाल उठाए हैं कि आखिर देश में ये सब कब रुकेगा? इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए, उन्होंने एक कंटेंट क्रिएटर का वीडियो शेयर किया था जिसमें वो झारखंड में हो रहे प्रदर्शन पर बात कर रहा था. इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने निराशा जताते हुए लिखा कि "हमारे देश के छात्रों को इन हालातों से गुजरता हुआ देखकर दिल दुखी होता है. आखिर ये सब कब रुकेगा". बताते चलें सोनाक्षी सिन्हा ने इससे पूर्व जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर भी अपनी बात रखी थी. वहीं छात्रों की मांग पूरी होने पर वह ख़ुशी से झूमते भी नजर आई थी.

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र बीते 11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच आंदोलन को तेज करते हुए कल  मंगलवार को चार अभ्यर्थियों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी. भूख हड़ताल पर बैठने वाले अभ्यर्थियों में उम्मे हबीबा, सबिता कुमारी, राहुल और रूपेश पाल शामिल हैं. चारों ने अपनी मांगों के समर्थन में आमरण अनशन शुरू किया है.

इसे भी पढ़ें: UPI यूजर्स को बड़ा झटका! ₹2000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर अब लग सकता है चार्ज; वित्त मंत्री ने रखा प्रस्ताव

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य