आजसू पार्टी की पहल, विष्णुगढ़ दुष्कर्म मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग से की शिकायत

पार्टी महासचिव संजय मेहता ने की शिकायत 

By : Ark Sahuliyar
आजसू पार्टी की पहल, विष्णुगढ़ दुष्कर्म मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग से की शिकायत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हजारीबाग के विष्णुगढ़ के कुसुंभा गांव में 12 वर्षीया बच्ची के साथ जघन्य दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में आजसू पार्टी ने राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की है. 25 मार्च को हुई इस बर्बर घटना ने सबको दहला दिया था. पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने राष्ट्रीय महिला आयोग को आवेदन भेजकर शिकायत की है. आवेदन को राष्ट्रीय महिला आयोग ने पत्र संख्या 2014111772158 के तहत स्वीकार कर लिया है. आयोग ने इस प्रकरण में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी अवर सचिव शिवानी तोमर को सौंपी है.

आजसू पार्टी ने इस जघन्य अपराध को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की मांग की है ताकि दोषियों को शीघ्रतम समय में कड़ी से कड़ी सजा मिल सके. संजय मेहता ने कहा है कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले ऐसे जघन्य अपराधों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जा सकती. इसके अलावा, आजसू पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया. पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है और न्याय की लड़ाई में लगातार उनके साथ रहेगी.

आजसू पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस मामले में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. पार्टी ने कहा है की पूरे झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के लिए पार्टी निरंतर संघर्षर करेगी किसी भी कीमत पर दोषियों को बचने नहीं दिया जाएगा. राज्य में नाजुक कानून व्यवस्था पर पार्टी ने चिंता व्यक्त की है. संजय मेहता ने बताया की यह घटना बहुत ही बर्बर है. आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के साथ परिवार को न्याय दिलाने के पार्टी प्रयासरत है. राज्य में गिरती कानून व्यवस्था पर पुलिस प्रशासन को सोचने की जरूरत है. सरकार कानून व्यवस्था संभालने में फेल हो गयी है.

ये भी पढ़ें- बिहार के तीन Construction Projects 17वीं विश्वकर्मा अवॉर्ड्स 2026 के लिए चयनित

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य