एनएच 23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो में स्कूटी और बाइक की सीधी टक्कर में सभी पांच सवार घायल, एक रिम्स रेफर

By : News11 Bharat
एनएच 23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो में स्कूटी और बाइक की सीधी टक्कर में सभी पांच सवार घायल, एक रिम्स रेफर

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

भरनो/डेस्क: एनएच-23 रांची–गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत खरवागढ़ा स्थित अन्नप्राशन रेस्टोरेंट के समीप मंगलवार को स्कूटी और यामाहा एमटी बाइक की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से भरनो अस्पताल पहुंचाया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरनो के गाढ़ाटोली निवासी छोटन उरांव अपनी पत्नी सुनीता कुमारी के साथ स्कूटी से गाढ़ाटोली से दुम्बो की ओर जा रहे थे.बताया जा रहा है कि वे फोरलेन सड़क पर विपरीत दिशा से गुजर रहे थे. इसी दौरान गुमला से एक शादी समारोह से लौटकर भरनो की ओर आ रहे यामाहा एमटी बाइक सवार तीन युवकों की स्कूटी से सीधी भिड़ंत हो गई. बाइक पर सवार युवकों की पहचान संदीप उरांव (21) ग्राम अटरिया,लक्ष्मण महली (20) ग्राम खंभिया तथा अशोक उरांव (23) ग्राम अंबाटोली के रूप में हुई है.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और स्कूटी व बाइक सवार सभी पांच लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए.घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया.वहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों में लक्ष्मण महली की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया.

वहीं अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.घटना की सूचना मिलने के बाद भरनो पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई. पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और फोरलेन सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: गुमला: पालकोट के बघिमा में नदी में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, खेल रहे बच्चों ने किसी के डूबने की दी थी जानकारी

संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया