न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर अपने के सभी विधायकों के लिए निर्देश जारी किया है. जेएमएम के सभी विधायकों से आज शाम तक रांची पहुंचने को कहा गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि वे 8 जून तक राजधानी रांची में ही रहेंगे. समझा जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी गठबंधन में रार चल रही है, उसी को लेकर यह निर्देश जारी किया गया है। बता दें कि दो राज्यसभा सीटों के लिए जेएमएम ने दोनों पर प्रत्याशी देने का ऐलान किया है. जिसका ऐलान 8 जून तक कर दिया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने एक सीट के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. क्योंकि कांग्रेस शुरू से ही मांग कर रही थी कि जेएमएम और कांग्रेस एक-एक सीट पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारेंगे.
यह भी पढ़ें: शर्तों पर मिली कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की एक दिन की इजाजत, नियम भंग होने पर रद्द होगी अनुमति