न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: दुर्गा पूजा से पहले लाखों महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि आ गयी है. कल बुधवार को रांची जिले की लाभुक महिलाओं के खाते में सितंबर माह की राशि 2500 रुपये भेजे गए. रांची जिले की कुल 3,93,994 महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गयी. जिले में लाभुकों के खातों में कुल 98 करोड़ 49 लाख 85 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं.
खाते में पैसे आते ही महिलाओं के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे. त्यौहार से पहले आई इस राशि से महिलाओं को काफी आर्थिक सहायता मिलेगी.
रांची जिले में सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में हैं. यहां कुल 31,483 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है. इसके बाद टाउन अर्बन क्षेत्र में 25,893, मांडर में 22,936, सिल्ली में 21,269, बेड़ो में 20,555 और रातू में 20,329 लाभुकों के खाते में राशि भेजी गई है. इसके अलावा चान्हो में 19,336, तमाड़ में 18,744, नगड़ी में 18,281, ओरमांझी में 17,847, बुढ़मू में 17,760, नामकुम में 17,942 और अनगड़ा में 16,681 लाभुकों को भुगतान किया गया है.
इसके अलावा हेहल शहरी क्षेत्र में 16,285, सोनाहातू में 13,084, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 13,347, लापुंग में 11,819, इटकी में 10,136, बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 10,042, नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,493, राहे में 9,527, खलारी में 9,590, नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,210 और बुंडू में 8,566 लाभुकों को राशि मिली है. बुंडू नगर पंचायत में 3,558 और कांके शहरी क्षेत्र में 1,281 लाभुकों के खातों में भी सितंबर की सम्मान राशि हस्तांतरित की गई है.
इसे भी पढ़ें: मां रूपी सोरेन के निधन के बाद फूट-फूटकर रोते नजर आए सीएम हेमंत सोरेन, आज नेमरा में होगा अंतिम संस्कार