अनियमितता का आरोप

नौडीहा-तेतरियाडीह सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

गुणवत्तापूर्ण कार्य का दावा करते हुए उच्चस्तरीय जांच किया जा सकता हैं - रकेश दूबे

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नौडीहा-तेतरियाडीह सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र में नौडीहा मोड़ से तेतरियाडीह तक कराए जा रहे पथ निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का गर्मीणो ने गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में तय नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है सड़क की लम्बाई चौड़ाई की भी कमी और कनीय अभियंता भी नियमित रूप से स्थल पर मौजूद नहीं रहते हैं.जिसके चलते सड़क निर्मण मे अनिमियता होने का आशंका जाहिर किए हैं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तय मानकों के अनुरूप कार्य नहीं हुआ, तो वे निर्माण कार्य को बंद कराने के लिए बाध्य होंगे.

दूसरी ओर, संवेदक राकेश दुबे ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सड़क की सीमा में ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जिसे न हटाने के कारण एस्टीमेट के अनुसार पूरी चौड़ाई में सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है. इस संबंध में उन्होंने अंचलाधिकारी को भूमि मापी के लिए लिखित आवेदन दिया है, 

लेकिन एसआईआर की कार्य की वजह से प्रशासनिक व्यस्तता के चलते अब तक मापी नहीं हो पाई है. संवेदक ने गुणवत्तापूर्ण कार्य का दावा करते हुए उच्चस्तरीय जांच की बात भी कही है.

यह भी पढ़ें: सड़क पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, वाहन की चपेट में आने की आशंका

संबंधित सामग्री

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित  CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

जांच में खुलासे के बाद देह व्यापार में संलग्न दोनों नाबालिगों को भेजा गया शेल्टर होम

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब में नाराज अभिभावकों ने किया हंगामा

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

ग्राम सभाओं ने बाल विवाह के खात्मे का लिया प्रण, गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित की गईं विशेष ग्राम सभाएं

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

धार्मिक मिसा पूजा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व कार्डिनल को याद किया जाता है