निर्मम हत्या

चांडिल के चौका थाना क्षेत्र में घर मे सो रहे 84 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से दिनदहाड़े हत्या, गांव में भय का माहौल

हत्याकांड की छानबीन शुरू हो गई है और संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चांडिल के चौका थाना क्षेत्र में घर मे सो रहे 84 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से दिनदहाड़े हत्या, गांव में भय का माहौल

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल के चौका थाना क्षेत्र में 84 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान आनंद सिंह सरदार के रूप में हुई है. वारदात, चौका थानाक्षेत्र अंतर्गत तुलग्राम गांव की है. दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से गांव में दहशत फैल गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने  शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. हत्याकांड की छानबीन शुरू हो गई है और संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. 

ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर गहराई चिंता

फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. संभावित संदिग्धों से पूछताछ के साथ-साथ उनकी तलाश में छापेमारी भी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी. घटना के बाद ग्रामीणों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है

यह भी पढ़ें: जयती नदी हादसे में तीन बच्चों की मौत से गांडेय में शोक की लहर, परिजनों को सहायता का भरोसा

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.