किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत कोंडरा पंचायत के बागबोथा - लोहराडेरा पथ पर बागबोथा ग्राम के पास अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर एवं चालक को थाना प्रभारी अनिकेत कुमार गुप्ता ने सशस्त्र बलों के सहयोग से मौके पर ही जब्त किया.और थाना ले आए.उसके बाद इस संबंध में जिला खनन निरीक्षक गुमला को पत्राचार किया. तदोपरांत उनके आवेदन पर सुरसांग थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया .और प्राथमिकी अभियुक्त परशुराम सिंह पिता बंधु सिंह ग्राम बागबोथा थाना सुरसांग प्रखंड रायडीह निवासी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
यह भी पढ़ें: घाघरा ब्लॉक परिसर में बजरंगबली मंदिर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित