पिपरवार क्षेत्र के श्रमिक प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह को किया सम्मानित

By : News11 Bharat
पिपरवार क्षेत्र के श्रमिक प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह को किया सम्मानित

न्यूज11  भारत

पिपरवार/डेस्क: सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को पिपरवार क्षेत्र के बचरा उत्तरी पंचायत की मुखिया गुंजन कुमारी सिंह को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर उन्हें सम्मानित किया.इस मौके पर सीटु,सीएमयु, आरसीएमएस व आरसीएमु संगठन के प्रतिनिधियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर गुंजन कुमारी सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया,साथ ही राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी.

इस संबंध मे श्रमिक प्रतिनिधियों ने कहा कि पिपरवार क्षेत्र से मुखिया गुंजन कुमारी सिहं को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया जाना इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.गुजंन सिंह ने अपनी मेहनत और कडी परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है.पंचायत स्तर से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाली गुंजन सिंह को अब राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर मिला है.गुंजन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर पुरे पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र मे खुशी का माहौल है.श्रमिक प्रतिनिधियों ने गुंजन सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे के बेहतर कार्यकाल की कामना की है. इस मौके पर श्रमिक प्रतिनिधि भीम सिंह यादव, इस्लाम अंसारी,सतीश कुमार पांडेय,अभय कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह,रवि भारद्वाज,पिंकी सिंह,किशन कुमार सिंह,हैवंती देवी सहित कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: नदी में डूबा मासूम, सिस्टम में डूब गई इंसानियत, 9 साल के बच्चे की मौत, एंबुलेंस के इंतज़ार में गोद में लाश लेकर दौड़ती रही मां

संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया