स्वागत कार्यक्रम

चाईबासा महिला कॉलेज के बी.एड. विभाग में नवागंतुक विद्यार्थियों का परिचय और स्वागत कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कॉलेज, चाईबासा के वरिष्ठ प्राध्यापक व रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष विकास मिश्रा उपस्थित रहे

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चाईबासा महिला कॉलेज के बी.एड. विभाग में नवागंतुक विद्यार्थियों का परिचय और स्वागत कार्यक्रम आयोजित

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

चाईबासा/डेस्क: महिला कॉलेज चाईबासा के बी.एड. विभाग में सत्र 2026-2028 के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को परिचय एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और सकारात्मकता का संचार हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कॉलेज, चाईबासा के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष विकास मिश्रा उपस्थित रहे. उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि बी.एड. केवल एक डिग्री नहीं, बल्कि शिक्षक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अनुशासन, समर्पण के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी. इस अवसर पर बी.एड. विभाग के विभागाध्यक्ष मोहम्मद मोबारक करीम हाशमी ने विभाग की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम की संरचना और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों को बी.एड. पाठ्यक्रम के लक्ष्य, उद्देश्यों तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के मानकों से अवगत कराया.कार्यक्रम के दौरान विभाग के प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को पूरे सत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक कार्यक्रमों, जैसे- सूक्ष्म शिक्षण, विद्यालय इंटर्नशिप, सामुदायिक गतिविधियों, कार्यशालाओं और सेमिनारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. इसके बाद सभी नवागंतुक विद्यार्थियों ने मंच पर अपना-अपना परिचय दिया और एक-दूसरे से परिचित हुए.

कार्यक्रम में डॉ. ओनिमा मानकी, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. राजीव लोचन नामता, डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो, डॉ. बबिता कुमारी, प्रीति देवगम, शीला समद, सितेंद्र रंजन सिंह एवं मदन मोहन मिश्रा सहित विभाग के सभी शिक्षक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को विभाग की कार्यप्रणाली और महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से सहज रूप से जोड़ना था.

यह भी पढ़ें: बिस्कुट में नशीला पदार्थ खिलाकर लोको पायलट का मोबाइल लेकर फरार, ओवरब्रिज के पास पीड़ित की बिगड़ी हालत

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.