Arrest of a young man by the Telangana narcotics t

नारकोटिक्स टीम तेलंगाना द्वारा युवक को गिरफ्तार करना बना सर दर्द, स्थानीय पुलिस को बिना बताए की गई थी कार्रवाई

डुमरी के बेरमो मोड से शनिवार को  तेलंगाना के नारकोटिक्स टीम एक युवक को बहुत ही नाटकीये रूप से गिरफ्तार एक सफेद इनोभा कार में बैठा कर चलते बनी.

By : Vaibhaw Vikram
नारकोटिक्स टीम तेलंगाना द्वारा युवक को गिरफ्तार करना बना सर दर्द, स्थानीय पुलिस को बिना बताए की गई थी कार्रवाई

रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क:
डुमरी के बेरमो मोड से शनिवार को  तेलंगाना के नारकोटिक्स टीम एक युवक को बहुत ही नाटकीये रूप से गिरफ्तार एक सफेद इनोभा कार में बैठा कर चलते बनी. वही स्थानीय लोग इसे अपहरण की मामला समझ बैठे,लोगो ने पुलिस एक युवक का अपहरण होने सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई और उक्त वाहन का पीछा किया लेकिन नारकोटिक्स टीम की वाहन इतना तेज गति से भाग रही थी कि इसे पकड़ने के लिए तीन थाने की पुलिस लग गई और धनबाद जिले के तोपचांची थाना की पुलिस की ब्रैकेटिंग के कारण नारकोटिक्स टीम स्थानीय पुलिस के हाथ लगी. तीन तीन थाने की पुलिस द्वारा नारकोटिक्स टीम के लोगों से पूछताछ की गई तब पूरा मामला सामने आया.

टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को बताया गया कि निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरा पंचायत के तांबागुड़ियों गांव का रहने वाला सत्यम मिश्रा और इसके साथी स्पीड पोस्ट के माध्यम से तेलंगाना,हैदराबाद,मुंबई दिल्ली सहित भारत के कई राज्यों में गांजा का सप्लाई करता है. इसका खुलासा नारकोटिक्स टीम द्वारा एक अन्य युवक को गिरफ्तार करने पर पता चला. इसके बाद नारकोटिक्स टीम द्वारा डुमरी पहुंचकर इसका लोकेशन ट्रेस करते हुए डुमरी के बेरमो मोड़ से पकड़ लिया गया था. इधर स्थानीय पुलिस को बिना बताए कार्रवाई करना नारकोटिक्स टीम के लिए सिरदर्द बन गया तो वही अपहरण की घटना न होने से  डुमरी और निमियाघाट पुलिस ने राहत की सांस ली है.

डुमरी और निमियाघाट की पुलिस द्वारा अपने उच्चअधिकारियों के निर्देशानुसार तेलंगाना के नारकोटिक्स टीम को निमियाघाट थाने में रखा गया और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद रविवार सुबह कोर्ट के माध्यम तेलंगाना ले जाने का निर्देश दिया गया तब जाकर तेलंगाना की नारकोटिक्स टीम ने आरोपी युवक को गिरिडीह न्यायलय पेशकर कर रिमांड में ले लिया गया है. इधर नारकोटिक्स टीम के इंस्पेक्टर से इस मामले को लेकर पत्रकारों के पुछे किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया है.

बताया जाता है कि सत्यम मिश्रा नशे का सिंडिकेट चलाया करता है जो छोटे-छोटे पैकेट बनाकर इंडियन स्पीड पोस्ट के माध्यम से देश के कई राज्यों के शहरों में अपने अन्य साथियों के माध्यम से सप्लाई किया जा रहा था. वही सूत्रों की माने तो सत्यम मिश्रा के खाते में कई लाख रुपया हैं,पुलिस इनके सोर्स आफ इनकम का पता लगाने में जुटी हुई है. सूत्रों की माने तो डुमरी में ही सत्यम मिश्रा के कई अन्य साथी हैं जो इस नशे के व्यापार में इनका साथ दे रहे हैं. एक तरफ प्रशासन के तरफ से युवाओं को नशा मुक्ति के कई उपाय बताये जा रहे हैं. जिसके लिए जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की जा रही है परंतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति अभियान का असर आज के युवाओं में नहीं दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने आपातकाल की वर्षगांठ पर जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि
 

संबंधित सामग्री

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति अब तक लंबित रखने और आयोग का कामकाज शुरू नहीं होने के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. 

मुंगेर: PM मोदी पर आपत्तिजनक FB पोस्ट पड़ा भारी, RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर गिरफ्तार

मुंगेर: PM मोदी पर आपत्तिजनक FB पोस्ट पड़ा भारी, RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर गिरफ्तार

मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करना RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर को भारी पड़ गया। 

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

iPhone 18 Pro और iPhone 18 pro Max खरीदने के बाद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.