झींकपानी में तीर कांड का खुलासा, पुरानी रंजिश में हमला करने वाला गिरफ्तार

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झींकपानी में तीर कांड का खुलासा, पुरानी रंजिश में हमला करने वाला गिरफ्तार

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के टंकी बांदा के पास 9 मई को हुए तीर कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुरानी रंजिश में 60 वर्षीय चुइया बिरुली पर तीर से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुरानी रंजिश में किया हमला

पुलिस के अनुसार 9 मई को सूचना मिली थी कि टंकी बांदा के पास चुइया बिरुली, पिता स्व. मूंगा बिरुली, निवासी बेतिया, थाना झींकपानी को भगवान बिरुली उर्फ दोपे, उम्र 39 वर्ष, पिता स्व. लागो बिरुली, निवासी चिड़िया पहाड़ी ने धनुष से तीर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सूचना के सत्यापन के बाद घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति में सुधार होने पर फर्दबयान लेकर 10 मई को झींकपानी थाना कांड संख्या 17/26 दर्ज किया गया.

विशेष छापामारी दल ने दबोचा आरोपी
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर राजकुमार जेयराजू, भा.पु.से. परिक्ष्यमान सह थाना प्रभारी झींकपानी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा के संयुक्त नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त झींकपानी थाना अंतर्गत चिड़िया पहाड़ी निवासी भगवान बिरुली उर्फ दोपे को गिरफ्तार कर लिया.

अपराध स्वीकारा, तीर-धनुष बरामद

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया. उसने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण उसने चुइया बिरुली की हत्या के इरादे से तीर-धनुष से हमला किया था. आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त तीर-धनुष को बरामद कर जब्त कर लिया गया है.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आज 12 मई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

छापामारी टीम में  भा० पु०से० (परिक्ष्यमान) सह थाना प्रभारी झींकपानी, राजकुमार जेयराजू, चाईबासा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  बहामन टूटी , राजीव रंजन मिश्रा पुअनि, दीपक कुमार मोहंती अनुसंधानकर्ता ,झींकपानी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 6 मैच लगातार जीतकर बनाया रिकॉर्ड, फिर हारे 4 मैच, अब आईपीएल से बाहर होने का खतरा, कैसे बचेगी पंजाब किंग्स की साख!

संबंधित सामग्री

रांची: ऑर्किड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा

रांची: ऑर्किड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा

मरीज के मौत के बाद परिजनों को दिए गए बिल को लेकर विरोध हो रहा है. 

बहरागोड़ा: घर में लगी आग, नगदी समेत सारा सामान जलकर खाक; अब मदद की आस 

बहरागोड़ा: घर में लगी आग, नगदी समेत सारा सामान जलकर खाक; अब मदद की आस 

इस अगलगी की घटना में नगदी समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया.

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन 

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन 

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, हिल व्यू हॉस्पिटल में चल रहा इलाज 

मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, हिल व्यू हॉस्पिटल में चल रहा इलाज 

कल शुक्रवार को अचानक तबीयत ख़राब होने के बाद रूपी सोरेन को हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था.