चाकुलिया प्रशिक्षण केन्द्र में विज्ञान प्रदर्शनी में पीएमश्री उच्च विद्यालय खुकराडीह को कृषि सुरक्षा मॉडल” में मिला प्रथ

By : News11 Bharat
चाकुलिया प्रशिक्षण केन्द्र में विज्ञान प्रदर्शनी में पीएमश्री उच्च विद्यालय खुकराडीह को कृषि सुरक्षा मॉडल” में मिला प्रथ

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क:  चाकुलिया  प्रशिक्षण केन्द्र  (टाइट) में 8 जनवरी से 10 जनवरी तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों के लिए टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल ), सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी तथा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

विज्ञान प्रदर्शनी में पीएमश्री उच्च विद्यालय खुकराडीह के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत  कृषि सुरक्षा मॉडल सुंदरनगर , नरवा पहाड़ )को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. यह मॉडल कृत्रिम बुद्धिमत्ता  पर आधारित है, जिसका उद्देश्य किसानों की फसलों को जानवरों, चोरी एवं अन्य संभावित खतरों से सुरक्षित रखना है. सेंसर एवं कैमरा तकनीक के माध्यम से खेतों की निगरानी कर किसी भी असामान्य गतिविधि की स्थिति में किसानों को तुरंत सूचना दी जाती है.

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं तकनीकी समझ को बढ़ावा देती है. इस सफलता में विद्यालय परिवार के साथ-साथ टाटा पावर जोजोबेरा एवं अलिग सोसाइटी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में STEM शिक्षिका शगुफ्ता शमीम एवं शिक्षक अमित यादव का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की.

यह भी पढ़ें: भाजपा ने सागर उरांव को सौंपी गुमला की कमान, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य