वारदात

चक्रधरपुर के चौहान ढाबा में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई युवती

फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चक्रधरपुर के चौहान ढाबा में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई युवती

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है.आसनतलिया स्थित इंदकाटा चौक के पास चौहान ढाबा में गुरुवार देर रात चोरी का प्रयास किया गया. पूरी वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे एक अज्ञात युवती चोरी की नीयत से ढाबे में घुसी. उसने काफी देर तक ढाबे में सामान टटोला, लेकिन नकदी या कीमती सामान नहीं मिला. खाली हाथ लौटने की बजाय वह फ्रीज में रखा चिकन लेकर फरार हो गई. उसकी हर हरकत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. शुक्रवार सुबह ढाबा खोलने पर संचालक जितेंद्र चौहान को घटना का पता चला. उन्होंने तुरंत चक्रधरपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के साथ पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा गया है. 
पुलिस फुटेज के आधार पर युवती की पहचान करने में लगी है. थाना पुलिस का कहना है कि संदिग्ध की पहचान होते ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले की गंभीरता से जांच चल रही है.इस घटना के बाद आसनतलिया और इंदकाटा चौक के व्यवसायियों में चिंता बढ़ गई है. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रात में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि आरोपी युवती तक पहुंचा जा सके.

यह भी पढ़ें: बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह के द्वारा तत्पर कार्रवाई, मात्र 12 घंटा में चोरी हुए ट्रैक्टर को किया जब्त

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य