सुरक्षा की चिंता

विधायक के आवास के बाहर निगरानी कैमरा लगाने का प्रयास, परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

दोनों व्यक्तियों को प्रदीप प्रसाद के कर्मियों और सहयोगियों ने रोककर पुलिस के हवाले कर दिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
विधायक के आवास के बाहर निगरानी कैमरा लगाने का प्रयास, परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

न्यूज11  भारत

हजारीबाग/डेस्क: हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र की आनंदपुरी कॉलोनी स्थित भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद के आवास के बाहर बुधवार शाम दो व्यक्तियों द्वारा आधुनिक निगरानी कैमरा लगाने के प्रयास का मामला सामने आया है. घटना को लेकर अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. दोनों व्यक्तियों को प्रदीप प्रसाद के कर्मियों द्वारा और सहयोगियों ने रोककर पुलिस के हवाले कर दिया.

दरअसल बुधवार को करीब दो व्यक्ति हाई-रिजॉल्यूशन, वाई-फाई और नाइट-विजन सुविधा वाले कैमरे को विधायक के आवास के बाहर लगाने का प्रयास कर रहे थे. आरोप है कि पिछले तीन-चार दिनों से आवास और परिवार की गतिविधियों पर भी नजर रखे जाने की आशंका थी.

इधर विधायक प्रदीप प्रसाद स्वयं पिछले तीन-चार दिनों से अपने आवास से बाहर हैं. ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में घर के बाहर निगरानी उपकरण लगाने का प्रयास किए जाने को लेकर सुरक्षा संबंधी सवाल उठे हैं.

इधर पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई. इस दौरान उनके बयानों में कथित तौर पर कई बार विरोधाभास सामने आया. हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक वजह और दोनों व्यक्तियों की मंशा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: जनता हाई स्कूल खलारी में कल होगा विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.