हादसा

काली कमली वाले बाबा के यहां कंबल लेने जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

हुसैनाबाद-जपला में इन दिनों काली कमली वाले बाबा का कैंप लगा है, जहाँ कंबल ओढ़ने से बीमारी ठीक होने का दावा किया जा रहा है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
काली कमली वाले बाबा के यहां कंबल लेने जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पलामू जिले के छतरपुर-जपला मोड़ के समीप रविवार दोपहर सवारी बैठाने की होड़ में दो टेंपो आपस में भिड़ गए. हादसे में टेंपो पलटने से 5 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दोनों चालक मौके से फरार हो गए. बताया जाता है कि हुसैनाबाद-जपला में इन दिनों काली कमली वाले बाबा का कैंप लगा है, जहाँ कंबल ओढ़ने से बीमारी ठीक होने का दावा किया जा रहा है. इसी अंधविश्वास के चक्कर में छतरपुर प्रखंड के दूधराज पंचायत क्षेत्र के डुमरी, टेम्पा, कोढ़ेला, कोठिला गांव के लोग ऑटो से जपला जा रहे थे. पीड़ितों ने कहा कि अंधविश्वास के चक्कर में हम लोग ऑटो से जा रहे थे. सुने थे कि कंबल वाले बाबा के यहाँ कंबल उड़ने से बीमारी ठीक हो जाता है, इसलिए हम लोग दूधराज क्षेत्र से दूर जपला जा रहे थे. इसी चक्कर में आज हम लोग का इतना बड़ा एक्सीडेंट हुआ है. घायलों की पहचान श्यामनाथ चंद्रवंशी, आशा देवी - डुमरी,बसंत यादव पिता तपस्या यादव - टेम्पा 3सुनीता देवी पति बुधधन भुईयां - कोढ़ेला,. उर्मिला देवी पति धनंजय विश्वकर्मा - कोठिला के रूप मे हुई हैं  सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: रांची में होने वाले भारत-वेस्ट इंडीज मैच में टिकटों की कालाबाजारी, साइबर स्कैम को लेकर जिला प्रशासन ने की खास अपील

संबंधित सामग्री

सरकारी आश्वासन की सीमा समाप्त होने के बाद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 6 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

सरकारी आश्वासन की सीमा समाप्त होने के बाद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 6 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

16 सितंबर को मिले 15–20 दिन के सरकारी आश्वासन की समय-सीमा खत्म होने के बाद आन्दोलन की घोषणा

कतरासगढ़ स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, अलपुझा एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग एसी कोच के समीप निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

कतरासगढ़ स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, अलपुझा एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग एसी कोच के समीप निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

जांच के दौरान सभी व्यवस्था ठीक पाने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया

बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव स्थित साठीतारी टोला में वृद्ध महिला की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव स्थित साठीतारी टोला में वृद्ध महिला की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार लोहे का हथियार और एक गमछा भी बरामद किया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली महिला हॉकी टीम की झारखंड की बेटियों से की मुल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली महिला हॉकी टीम की झारखंड की बेटियों से की मुल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 वर्षों बाद जीता एशियाई खेलों में स्वर्ण, झारखंड की चार बेटियां में थीं शामिल

रांची में होने वाले भारत-वेस्ट इंडीज मैच में टिकटों की कालाबाजारी, साइबर स्कैम को लेकर जिला प्रशासन ने की खास अपील

रांची में होने वाले भारत-वेस्ट इंडीज मैच में टिकटों की कालाबाजारी, साइबर स्कैम को लेकर जिला प्रशासन ने की खास अपील

स्टेडियम के अंदर और बाहर की सुरक्षा, सभी को लेकर पुलिस प्रशासन और JSCA प्रबंधन हाई अलर्ट पर