जागरूकता

चौपारण में छात्राओं को जागरूकता पाठ: महिला प्रताड़ना, डायन कुप्रथा और साइबर फ्रॉड पर पुलिस ने दी जानकारी

चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम मानगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका +2 उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

By : Ark Sahuliyar
चौपारण में छात्राओं को जागरूकता पाठ: महिला प्रताड़ना, डायन कुप्रथा और साइबर फ्रॉड पर पुलिस ने दी जानकारी

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम मानगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका +2 उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं को महिला प्रताड़ना, नशा मुक्ति, डायन कुप्रथा, साइबर फ्रॉड और डायल 112 सेवा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस की टीम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में फैली डायन कुप्रथा एक गंभीर अपराध है और इससे जुड़ी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें. वहीं महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़खानी, घरेलू हिंसा व प्रताड़ना के खिलाफ कानून में कड़े प्रावधान हैं, डरने की जरूरत नहीं है, खुलकर शिकायत करें. पुलिस ने नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा पूरे परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है. छात्राओं से अपील की गई कि वे खुद इससे दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी जागरूक करें.

साइबर फ्रॉड को लेकर बताया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP किसी से शेयर न करें, और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना  आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए डायल 112 सेवा के बारे में भी विस्तार से बताया गया. डायल 112 पर कॉल करते ही कुछ ही मिनटों में पुलिस सहायता पहुंच जाती है. इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं. विद्यालय प्रबंधन ने चौपारण पुलिस के इस प्रयास की सराहना की.
 
संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.