जागरूकता कार्यक्रम

डुमरी के मझगांव विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम; बाल विवाह, नशा मुक्ति एवं शिक्षा के महत्व पर छात्र हुए जागरूक 

राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मझगांव में बच्चों को बाल विवाह, नशा मुक्ति एवं शिक्षा के महत्व पर जागरूक किया गया.

By : News11 Bharat
डुमरी के मझगांव विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम; बाल विवाह, नशा मुक्ति एवं शिक्षा के महत्व पर छात्र हुए जागरूक 

नंदकिशोर कुमार/न्यूज़11 भारत 
डुमरी/डेस्क:
डुमरी प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मझगांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) गुमला के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम पंचायत की मुखिया ज्योति बहेर देवी की अगुवाई में संपन्न हुआ. इस दौरान विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) गुमला के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह एवं सचिव श्री राम कुमार लाल गुप्ता के दिशा-निर्देश पर किया गया. कार्यक्रम में पीएलवी बीरेंद्र नायक ने विद्यार्थियों को बाल विवाह, नशा-पान, शिक्षा का महत्व, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य (SRH), सुरक्षित व्यवहार, कानूनी अधिकार तथा सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ कानूनन अपराध भी है. वहीं नशे की लत युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर देती है. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को प्राथमिकता देने, समाज में फैली भ्रांतियों से दूर रहने तथा अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की अपील की. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया. अंत में आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान का मूल्यांकन भी किया गया.

कार्यक्रम में चाइल्ड फंड से अजय तिर्की एवं सीता राम मुंडा, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) दीपशिखा तिग्गा, पंचायत साथी रोहिक टोप्पो, मुखिया ज्योति बहेर देवी, विद्यालय की शिक्षिका शशि संगीता सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें.

इसे भी पढ़ें: 19 वर्षों से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर डुमरी पुलिस ने दबोचा

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य