गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव निवासी 45 वर्षीय होमगार्ड जवान जगन्नाथ महतो की शनिवार को बहरागोड़ा सीएचसी में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घाघिडीह जेल में ड्यूटी पर तैनात जगन्नाथ तीन दिन पहले संदिग्ध रूप से घायल अवस्था में अपने डेरे पर मिले थे, जिसके बाद शुक्रवार को गांव लौटने पर उनकी स्थिति और बिगड़ गई और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक के सिर के पिछले हिस्से पर गहरे जख्म होने और घायल होने की वजह स्पष्ट न होने के कारण परिजनों ने इसे संदिग्ध मामला बताते हुए पुलिस से उच्च स्तरीय जांच की गुहार लगाई है. फिलहाल गुड़ाबांदा पुलिस मृतक की पत्नी का बयान दर्ज कर घटना के पीछे की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत