गौवंश मुक्त

कुदरी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तस्करों के चंगुल से आठ गौवंश को कराया मुक्त

प्रखंड के कुदरी गांव में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के सहयोग से कार्रवाई करते हुए तस्करों के चंगुल से आठ गौवंश को मुक्त कराया.

By : Ark Sahuliyar
कुदरी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तस्करों के चंगुल से आठ गौवंश को कराया मुक्त

न्यूज़11 भारत 
तोरपा/डेस्क:
प्रखंड के कुदरी गांव में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के सहयोग से कार्रवाई करते हुए तस्करों के चंगुल से आठ गौवंश को मुक्त कराया. कार्रवाई का नेतृत्व बजरंग दल खूंटी के जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने किया. बताया गया कि गौवंश को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर कर्मवीर महतो के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ता कुड़री गांव पहुंचे. स्थानीय ग्रामीण भी उनके साथ जुटे और संयुक्त प्रयास से आठ गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया गया.

कार्रवाई के दौरान कर्मवीर महतो ने ग्रामीणों से सजग रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की. उन्होंने कहा कि गौवंश की सुरक्षा के लिए समाज की जागरूकता और ग्रामीणों की सहभागिता जरूरी है. गौवंश संरक्षण को लेकर कर्मवीर महतो की सक्रियता क्षेत्र में लगातार देखने को मिल रही है. उनके नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ मिलकर ऐसे मामलों में जागरूकता बढ़ाने और कानून के दायरे में कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं. बजरंग दल ने कार्रवाई में सहयोग के लिए कुड़री गांव के ग्रामीणों का आभार जताया.

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.