युवा शक्ति के दम पर बजरंग दल की भव्य शौर्य यात्रा, 7 दिसंबर को घाघरा में निकलेगी भव्य बाइक रैली

By : News11 Bharat
युवा शक्ति के दम पर बजरंग दल की भव्य शौर्य यात्रा, 7 दिसंबर को घाघरा में निकलेगी भव्य बाइक रैली

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत 

घाघरा/डेस्क: घाघरा सनातनी एकता का प्रतीक, बजरंगियों के शौर्य का गौरव – 7 दिसम्बर को भव्य बाइक रैली विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में आगामी 7 दिसम्बर 2025, रविवार को शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा. रैली का शुभारंभ घाघरा चांदनी चौक से सुबह 10 बजे किया जाएगा, जो ब्लॉक चौक होते हुए पूरा घाघरा भरमन करेगी यह यात्रा सनातनी एकता, युवाशक्ति और संगठनात्मक जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है. प्रखंड मंत्री निखिल गुप्ता ने कहा कि सभी सनातनी युवा एवं अभिभावक इसमें सम्मिलित होकर एकता का परिचय दें. उनका कहना है कि जितनी अधिक संख्या बल, उतनी ही हमारी सामूहिक शक्ति सुदृढ़ होगी. शौर्य यात्रा को सफल बनाने हेतु सनातन सर्वसमाज की अधिकतम भागीदारी की अपील की गई है. इस आयोजन की जानकारी विश्व हिंदू परिषद, घाघरा के प्रखंड मंत्री निखिल गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने सभी से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो अवैध कोयला लदे ट्रक जब्त, मामला भी दर्ज

संबंधित सामग्री

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व को आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी