न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क: आज जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष एवं चाला इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुखैर भगत के सौजन्य से सेन्हा प्रखण्ड अंतर्गत तोड़ार पखन टोली, ग्राम पंचायत भड़गाँव के भड़गाँव सरनेटोली, ग्राम कुंदगड़ी उफराटोली तथा लोहरदगा प्रखण्ड के ऐने सिमपुर में आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति, प्रकृति के प्रति आस्था एवं भाई-बहन के अटूट प्रेम का पावन पर्व करम पर्व के शुभ अवसर पर आदिवासी माता-बहनों के बीच सांस्कृतिक साड़ियों का उपहार स्वरूप वितरण किया गया.
इस अवसर पर सुखैर भगत ने कहा कि: करम पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक है, जो हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है.
यह पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, आपसी विश्वास और एक-दूसरे की खुशहाली के लिए समर्पित भावनाओं को मजबूत करता है.
करम पर्व हमें प्रेम, एकता, भाईचारे और प्रकृति के सम्मान के साथ अपनी संस्कृति को सहेजने की प्रेरणा देता है.
आदिवासी माता-बहनों के बीच सांस्कृतिक साड़ियों का वितरण केवल उपहार नहीं, बल्कि अपनी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक रिश्तों के प्रति स्नेह एवं सम्मान का प्रतीक है.
उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, सामाजिक एकता और आदिवासी संस्कृति की गरिमा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प लें.
करम पर्व के इस पावन अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद और OBC स्टेट कोर्डिनेटर संतोष महतो लोहरदगा प्रखण्ड के ऐने सिमपुर में विशेष रूप से शामिल हुए, तथा साथ में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, जिला महासचिव ठाकुर प्रसाद, प्रखण्ड अध्यक्ष श्री अनिल उराँव, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष बुदू उराँव, पाहन बंधनु पाहन, पुजार बासुदेव भगत, रंथू उराँव, सुपाल उराँव, अमर उराँव, दिवा उराँव, कपूर उराँव, शकर भगत, सरिता उराँव, सूरजमनी उराँव, नेहा उराँव, राजमुनी उराँव, सुनीता उराँव, सीमा उराँव, रंजीत उराँव, अजीत उराँव, प्रेमा उराँव, रीता उराँव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण माता-बहनें एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की