बरवाडीह: बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने दिखाई संवेदनशीलता, दृष्टिहीन युवक को ठंड से राहत के लिए प्रदान किया कम्बल

By : News11 Bharat
बरवाडीह: बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने दिखाई संवेदनशीलता,  दृष्टिहीन युवक को ठंड से राहत के लिए प्रदान किया कम्बल

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए खुरा पंचायत निवासी दृष्टिहीन युवक दीपू कुमार, पिता डोमन राम को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल प्रदान किया. बीडीओ के इस कदम से जरूरतमंद परिवार को बड़ी राहत मिली है.जानकारी के अनुसार दीपू कुमार दोनों आंखों से देखने में असमर्थ हैं और सीमित संसाधनों के कारण उन्हें ठंड के मौसम में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. इस संबंध में सूचना मिलने पर बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और व्यक्तिगत रुचि दिखाते हुए सहायता उपलब्ध कराई.

कंबल वितरण के दौरान स्थानीय पत्रकार रवि कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों के लिए इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और अन्य लोगों को भी मदद के लिए प्रेरित करती है.स्थानीय ग्रामीणों ने बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी पदों पर बैठे अधिकारियों द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता आम लोगों का भरोसा मजबूत करती है. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: समता स्कूल में मकर संक्रांति पर आकर्षक पतंगबाजी प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य