बरवाडीह: छठ घाट जाने के रास्ते में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन, कार्रवाई की मांग तेज

By : News11 Bharat
बरवाडीह: छठ घाट जाने के रास्ते में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन, कार्रवाई की मांग तेज

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: -बरवाडीह मेदिनीनगर मुख्य पथ स्तिथ पुरानी बस्ती छठ घाट जाने वाले रास्ते मे अतिक्रमण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने बरवाडीह थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन सौंपा. आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अंचल अधिकारी को आवेदन देने और शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है.ग्रामीणों का कहना है कि उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश के बावजूद न तो अंचल प्रशासन कार्रवाई कर रहा है और न ही जनता दरबार में आए अधिकारियों द्वारा कोई निर्णायक कदम उठाया गया.वही इस सम्बंध में बरवाडीह के ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद ने बताया की कई बार कॉल किए जाने के बावजूद अंचलाधिकारी की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर लोग नाराज हैं. वहीं, आरोप है कि अतिक्रमण करने वाला व्यक्ति तेजी से निर्माण कार्य आगे बढ़ा रहा है.ग्रामीणों ने आवेदन में स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई.व जांच शुरू नहीं हुई तो वे मजबूरन सड़क जाम कर विरोध करेंगे.

ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से आग्रह किया है कि मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए.ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.वही दूसरी और बात की जाए  तो ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व इसकी जानकारी पीडब्ल्यूडी के स्कुटीव को दूरभाष पर इसकी जानकारी दी थी.जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेकर पीडब्ल्यूडी के कनीय अभियंता को जांच करने का निर्देश दिया गया था.जिसके बाद स्थल पर मामले की पड़ताल की गई और कहा गया कि एक से दो दिनों के अंदर मापी किया जाएगा और दाग लगा देंगे लेकिन अबतक तक उसपर कोई करवाई नही हुआ जिसके कारण अतिक्रमण कर रहे लोगो का मनोबल सर चढ़ कर बोल रहा है.और तेजी से कार्य किया जा रहा है.

फिलहाल ग्रामीणों के आवेदन के बाद बरवाडीह पुलिस द्वारा सात लोगों का जो दुकान बन रहा था.  उसे बंद कराया गया.

यह भी पढ़ें: पलामू: किरायेदार ने ही कराई लूटपाट, एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर चार अपराधी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति बरामद

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य