बसिया: किंदिरकेला की नूरी मस्जिद में अकीदत के साथ अदा की गई 'अलविदा जुमा' की नमाज

By : News11 Bharat
बसिया: किंदिरकेला की नूरी मस्जिद में अकीदत के साथ अदा की गई 'अलविदा जुमा' की नमाज

न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क:
रमजान-उल-मुबारक के पवित्र महीने के आखिरी जुमे (शुक्रवार) को बसिया प्रखंड के किंदिरकेला स्थित नूरी मस्जिद में 'अलविदा जुमा' की नमाज पूरी अकीदत और सादगी के साथ अदा की गई. इस मौके पर क्षेत्र के मुस्लिम धर्मावलंबियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने खुदा की इबादत में सिर झुकाया और अमन-चैन की दुआएं मांगी.

​नमाज से पूर्व मस्जिद के इमाम कैसर इक़बाल और हाफिज मसूद आलम ने खुतबा (धार्मिक उपदेश) देते हुए रमजान के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि रमजान का यह आखिरी जुमा हमें विदाई का संदेश देता है और यह आत्म-मंथन का समय है कि हमने इस पूरे महीने में कितनी नेकियां कमाई. उन्होंने समाज में भाईचारा बनाए रखने और गरीबों की मदद करने की भी अपील की.

​अमन और भाईचारे की दुआ
​नमाज के बाद सामूहिक रूप से दुआ मांगी गई. मस्जिद परिसर में हाथ उठाकर जायरीन ने ​देश और राज्य में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. आपसी सौहार्द और भाईचारा मजबूत होने की दुआ की.

​नमाज के मद्देनजर किंदिरकेला और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन और स्थानीय युवाओं द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई थी. नमाजियों की भीड़ को देखते हुए मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर जुमे की मुबारकबाद दी. अलविदा की नमाज के साथ ही अब क्षेत्र में ईद-उल-फितर की तैयारियां तेज हो गई है. बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लोग नए कपड़े, सेवइयां और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी में जुट गए है.

यह भी पढ़े: बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा हमला, हेलिपैड पर मिसाइल गिरी, परिसर में धुआं फैलने से हड़कंप
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य