​बसिया: 6 महीने से प्रोत्साहन राशि न मिलने पर सहियाओं का फूटा गुस्सा, अस्पताल के गेट पर दिया धरना

By : News11 Bharat
​बसिया: 6 महीने से प्रोत्साहन राशि न मिलने पर सहियाओं का फूटा गुस्सा, अस्पताल के गेट पर दिया धरना

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत

बसिया/डेस्क:  प्रखंड क्षेत्र के रेफरल अस्पताल के मुख्य गेट के समीप मंगलवार को बसिया सहिया संघ की महिलाओं ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. पिछले 6 महीनों से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज सहियाओं ने कार्य बहिष्कार करते हुए अस्पताल परिसर में धरना दिया.

आर्थिक तंगी की कगार पर सहिया परिवार 

​धरना प्रदर्शन के दौरान सहियाओं ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण उनके सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि ​घर का राशन और दाना-पानी जुटाना मुश्किल हो गया है.​पैसों के अभाव में बच्चों के स्कूल की फीस जमा नहीं हो पा रही है.​महंगाई के इस दौर में मात्र 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि पर निर्भर रहना पहले ही चुनौतीपूर्ण था, उसके ऊपर 6 महीने से भुगतान नहीं मिलने का कारण हामरे घर में खाने के भी लाले पड़ गए  हैं.
 ​
नई भुगतान प्रणाली का विरोध 

​सहियाओं ने भुगतान प्रक्रिया में आए बदलावों पर भी कड़ी आपत्ति जताई. उनकी प्रमुख मांगें ​बकाया भुगतान: पिछले 6 महीने की रुकी हुई प्रोत्साहन राशि का अविलंब भुगतान किया जाए.
​ 
नई ट्रेजरी प्रणाली के बजाय ब्लॉक स्तर पर होने वाली ऑफलाइन भुगतान प्रणाली को पुनः लागू किया जाए, ताकि राशि समय पर मिल सके.

सहियाओं ने सरकार से मांग की है कि उन्हें प्रोत्साहन राशि के बजाय एक निश्चित मानदेय दिया जाए, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकें.

"हम दिन-रात स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाते हैं, लेकिन आज हमें खुद के बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है.​

यह भी पढ़ें: बुंडू प्रमुख राजकुमार विंझिया की माता फगनी देवी का निधन, शोक की लहर

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित