प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: प्रखंड मुख्यालय के शांति नगर स्थित किशोर साहू के आवास परिसर में केंद्रीय पिछड़ी जाति संघर्ष समिति,प्रखंड भरनो की बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय समिति झारखंड पिछड़ा वर्ग समाज के संयोजक किशोर साहू ने की.बैठक में ओबीसी समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया और समाज के हक एवं अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.
बैठक को संबोधित करते हुए किशोर साहू ने कहा कि पिछड़ी जाति (ओबीसी) को नौकरी में आरक्षण,राजनीतिक भागीदारी और पेशा कानून में अधिकार से वंचित किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि वर्तमान जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं होने सहित कई मुद्दों को लेकर समाज में आक्रोश है.उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकारों की मांग को लेकर ओबीसी समाज को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करने की जरूरत है.उन्होंने बताया कि झारखंड के कई जिलों में ओबीसी आरक्षण को लेकर आंदोलन किया जा रहा है.
इसी क्रम में केंद्रीय पिछड़ी जाति संघर्ष समिति प्रखंड भरनो के आह्वान पर 6 अक्टूबर,दिन मंगलवार को भरनो बंद एवं एनएच पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है.उन्होंने ओबीसी समाज के लोगों से बंद को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.बैठक में मौजूद महिलाओं ने भी आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की बात कही.बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने बंद एवं चक्का जाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग देने पर सहमति जताई.वक्ताओं ने कहा कि समाज के अधिकारों के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना होगा.
बैठक में चंद्रमोहन महतो,गया प्रसाद केशरी, भरत प्रसाद केशरी,पुनीत केशरी,संजय गुप्ता, श्रीकांत प्रसाद केशरी,सुदामा केशरी,अभिषेक गुप्ता,शिव केशरी, राजकुमार गुप्ता,दिलीप प्रसाद केशरी,प्रदीप केशरी,मनोहर प्रसाद केशरी,अजित केशरी,ललिता देवी,नीलम गुप्ता,सरोज केशरी,सुनीता देवी,संयुक्ता देवी,शेखर गुप्ता,रंजीत गुप्ता,अमित गुप्ता,पिंटू केशरी,शम्भू प्रसाद केशरी,गुलशन केशरी,रोशन केशरी,संदीप केशरी,मनोज प्रसाद केशरी,अजय केशरी, प्रेम रंजन गोप,कैलाश गोप,पप्पू केशरी,राजा केशरी सहित सैकड़ों की संख्या में ओबीसी समाज के महिला-पुरुष उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: 10 दिनों में ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार; SIT के 33 पुलिसकर्मी सम्मानित