मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी बड़ी खबर! दो महीने की राशि जारी, इस दिन आपके अकाउंट में आएंगे पैसे

By : Mansi Kumari
मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी बड़ी खबर! दो महीने की राशि जारी, इस दिन आपके अकाउंट में आएंगे पैसे

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्य की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने जनवरी और फरवरी माह की राशि के लिए जिलों को आवंटन जारी कर दिया हैं. हालांकि, अभी तक राज्य सरकार की ओर से भुगतान संबंधी औपचारिक निर्देश जिला प्रशासन को नहीं मिले हैं. यही वजह है कि बिल बनाने और भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई हैं.

निकाय चुनाव के कारण देरी की चर्चा
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, नगर निकाय चुनाव के चलते भुगतान में देरी हो रही हैं. चर्चा है कि 27 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद लाभुक महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की जा सकती हैं. यदि ऐसा होता है तो होली (4 मार्च) से पहले महिलाओं को दो माह की कुल 5,000 रुपये (प्रति माह 2,500 रुपये) की राशि मिल सकती हैं. हालांकि, कुछ हलकों में यह भी कहा जा रहा है कि मतदान से पहले भी राशि भेजी जा सकती है, लेकिन फिलहाल भुगतान प्रक्रिया शुरू न होने से इसकी संभावना कम मानी जा रही हैं.

पूर्वी सिंहभूम में लाभुकों की संख्या में बदलाव
पूर्वी सिंहभूम जिले में इस योजना के तहत करीब 2 लाख 90 हजार महिलाएं लाभुक थी. ग्रामीण क्षेत्रों में भौतिक सत्यापन के दौरान कई नाम सूची से हटाए गए हैं, खासकर वे महिलाएं जो अपने पते पर नहीं मिली. वहीं शहरी क्षेत्रों में अब तक सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी हैं. फील्ड स्टाफ की कमी और निकाय चुनाव की व्यस्तता के कारण मानगो और जुगसलाई क्षेत्र के कर्मचारी चुनाव कार्य में लगे रहे. संभावना है कि चुनाव के बाद शहरी क्षेत्रों में भी सत्यापन अभियान तेज किया जाएगा.

चुनावी वादे से शुरू हुई योजना
बता दें कि, विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने वादा किया था कि सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे. चुनाव जीतने के बाद सरकार ने योजना लागू की और किश्तों में राशि भेजनी शुरू की. हालांकि, भुगतान नियमित मासिक आधार पर नहीं हो पा रहा है, जिससे लाभुकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं. जिलों को आवंटन मिलने के बावजूद भुगतान आदेश का इंतजार हैं. लाखों महिलाओं की नजर अब सरकार के अगले निर्देश पर टिकी है, ताकि उन्हें दो महीने की लंबित राशि समय पर मिल सके.

यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन आज, प्रश्नकाल के बाद अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य