अपराध

हुसैनाबाद में घर के बाहर से बाइक और ट्रैक्टर की बैटरी चोरी, अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज

सरहु गांव निवासी ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हुसैनाबाद में घर के बाहर से बाइक और ट्रैक्टर की बैटरी चोरी, अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद: थाना क्षेत्र के सरहु गांव में घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर सरहु गांव निवासी मनोज सिंह ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आवेदन के अनुसार, 27 सितंबर की रात करीब 8 बजे मनोज सिंह ने अपने दरवाजे के पास स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल खड़ी की थी. 28 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे बाहर निकलने पर बाइक गायब मिली. बाइक उनके भतीजे सुशांत कुमार सिंह के नाम से बताई गई है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH03AQ4230 है.खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव के ही अशोक सिंह के ट्रैक्टर की बैटरी भी चोरी कर ली गई है. इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गई बाइक और बैटरी का पता नहीं चल सका. मनोज सिंह ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

यह भी पढ़ें: समाहरणालय सभागार में 'मिशन वात्सल्य योजना' के तहत 77 बच्चों के बीच स्पॉन्सरशिप सहायता राशि का हुआ वितरण

संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा