बाइक चोरी

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

केसरीनाथ यादव/न्यूज11 भारत

दुमका/डेस्क: मसलिया थाना क्षेत्र के दलाही हटिया से रविवार को एक बार फिर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. टोंगरा थाना क्षेत्र के कुसुमघटा निवासी सुबल प्रसाद यादव की हीरो ग्लेमर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 04 एन 0931 चोरों ने दिनदहाड़े उड़ा ली. बाइक की कीमत पीड़ित ने करीब 50 हजार रुपये बताई है. सुबल प्रसाद यादव ने बताया कि वह रविवार को दलाही हटिया सब्जी खरीदने पहुंचे थे. उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल का हैंडल लॉक कर उसे निर्धारित स्थान पर खड़ा किया और सब्जी खरीदने चले गए. करीब 20 मिनट बाद जब वह सब्जी लेकर बाइक के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी. इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. घटना के बाद पीड़ित ने मसलिया थाना में लिखित आवेदन देकर मोटरसाइकिल बरामद करने तथा चोरी में शामिल लोगों का पता लगाने की मांग की है.

दो महीने में तीन बाइक चोरी की घटना

ग्रामीणों के अनुसार दलाही हटिया में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो महीने के दौरान हटिया परिसर से तीन बाइक चोरी हो चुकी हैं. उनका दावा है कि अब तक करीब दस मोटरसाइकिलें चोरों द्वारा उड़ाई जा चुकी हैं. इसके बावजूद बाइक चोरी करने वाले गिरोह तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है. दिनदहाड़े महज 20 मिनट में बाइक चोरी होने से ग्रामीणों में नाराजगी है. लोगों ने पुलिस से हटिया क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.